हिन्दी साहित्य महत्वपूर्ण वन लाइनर
1.आचार्य शुक्ल ने आदिकाल में देशभाषा काव्य में कितनी पुस्तकों की संख्या मानी है~~8
2.” जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब ही साहित्य हैं “यह माना है~~ शुक्ल
3.” भाषा सर्वेक्षण “के रचयिता है~~ जॉर्ज ग्रियर्सन
4. पृथ्वीराज रासो कितने प्रकार के छंदों में लिखा गया है~~68
5. उपदेश रसायन रास के रचयिता है~~ जिनदत्त सूरी
6.पृथ्वीराज रासो काव्य किस कोटि का है~~वीरगाथा महाकाव्य
7.”हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास ” ग्रंथ के लेखक है~~ रामकुमार वर्मा
8.इतिहास लेखन की सबसे विकसित पद्धति है विधेयवादी पद्धति
9. विद्यापति ने कीर्तिलता को किस संवाद रूप में लिखा है भृंग-भृंगी
10.” राठौड़ा री ख्यात” के रचयिता है दयालदास
11. नाथों में “रसायनी” कौन थे नागार्जुन
12. कविराज श्यामलदास तथा काशी प्रसाद जायसवाल ने रासो की उत्पत्ति मानी है = रहस्य से
13. “आध्यात्मिक रंग के चश्मे आजकल बहुत सस्ते हो गए हैं उन्हें चढ़ाकर कुछ लोगों ने गीतगोविंद के पद्यों को आध्यात्मिक संकेत बताया है वैसे ही विद्यापति के पद्यों को भी”- पंक्ति है आचार्य शुक्ल
14.काफिर बोध, पंचअग्नि, दयाबोध,अष्ट चक्र व रसराह ग्रंथ है गोरखनाथ
15. कयमास वध किस रचना का खंड है = पृथ्वीराज रासो
हिन्दी प्रश्नोत्तर भाग 01
प्रश्न – (1) वर्णो के समूह को कहते है।
उत्तर – शब्द
प्रश्न – (2) विस्तृत तथ्यों को संक्षिप्त में लिखना कहलाता है।
उत्तर – सारांश
प्रश्न - (3) ‘सुवाच्य‘ का सही अर्थ है।
उत्तर – सुपठनीय लेख
प्रश्न - (4) शिक्षण की श्रेष्ठ प्रविधि है।
उत्तर – प्रश्न प्रविधि
प्रश्न - (5) शब्द भण्डार में वृद्धि करने की प्रमुख विधि है।
उत्तर – वार्तालाप
प्रश्न - (6) बाल्यावस्था में भाषा सीखने का मुख्य आधार होता है।
उत्तर – अनुसरण
प्रश्न - (7) दु:ख की अनुभूति पर वाचक का स्वर भारी होना है।
उत्तर – ध्वनिवश्यता
प्रश्न - (8) ‘ कामायनी ’ किसकी प्रसिद्ध रचना है।
उत्तर – जयशंकर प्रसाद
प्रश्न – (9) ‘ गीतांजलि ’ के रचनाकार है।
उत्तर – रवीन्द्रनाथ टैगोर
प्रश्न – (10) ‘ गोदान ’ के लेखक है।
उत्तर – मुंशी प्रेमचन्द
प्रश्न – (11) जो धातु या शब्द के अंत में जोडा जाता है। उसे क्या कहते है।
उत्तर – प्रत्यय
प्रश्न – (12) प्रख्यात में कौन सा उपसर्ग है।
उत्तर – प्र
प्रश्न – (13) हिन्दी में ‘कृत’ प्रत्ययों की संख्या कितनी है।
उत्तर – 42
प्रश्न – (14) ‘पुरोहित’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – पुर:
प्रश्न – (15) ‘संस्कार’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – सम्
प्रश्न – (16) ‘विज्ञान’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – वि
प्रश्न – (17) ‘चिरायु’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – चिर
प्रश्न – (18) ‘निर्वाह’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है।
उत्तर – निर
प्रश्न – (19) ‘धुंधला’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है।
उत्तर –ला
*भाग-2*
प्रश्न – (1) ‘जिसके पास कुछ भी न हो’ उसे कहते है।
उत्तर – अकिंचन
प्रश्न – (2) ‘ जो व्यतीत हो गया हो ’ उसे कहते है।
उत्त्र - अतीत
प्रश्न – (3) ‘ जिसकी थाह न मिले ’ उसे कहते है।
उत्तर – अथाह
प्रश्न – (4) ‘ रात में पहरा देने वाला व्यक्ति ’ उसे कहते है।
उत्तर – यामिक
प्रश्न – (5) ‘ जिस वस्तु का मूल्य न आंका जा सके ’ उसे कहते है।
उत्तर – अमूल्य
प्रश्न – (6) ‘ श्रीगणेश करना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – शुभारम्भ करना
प्रश्न – (7) ‘ हाथ पैर मारना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – काफी प्रयत्न करना
प्रश्न – (8) ‘ हाथ मलना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – पछताना
प्रश्न – (9) ‘ चेहरे पर हवाइयॉ उडना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – घबराना
प्रश्न – (10) ‘ टका – सा मॅुह लेकर रहना ’ मुहावरे का अर्थ है।
उत्तर – शर्मिन्दा होना
प्रश्न – (11) हिन्दी खडी बोली किस अपभ्रंस से विकसित हुई है।
उत्तर – शौरसेनी
प्रश्न – (12) भाषा के आधार पर भारतीय राज्यों की पुन: संरचना कब की गई थी।
उत्तर – 1956 ई में
प्रश्न – (13) भाषाई आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ।
उत्तर – आंन्ध्र प्रदेश
प्रश्न – (14) ‘बघेली’ बोली का संबंध किस उपभाषा से है।
उत्तर – पूर्वी हिन्दी
प्रश्न – (15) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की संख्या है।
उत्तर – 22
प्रश्न – (16) हिन्दी की आदि जननी है।
उत्तर – संस्कृत
प्रश्न – (17) भाषा की सबसे छोटी इकाई है।
उत्तर – वर्ण
प्रश्न – (18) हिन्दी वर्णमाला में ‘अयोगवाह’ वर्ण कौन से है।
उत्तर – अं, अ:
प्रश्न – (19) ‘ए’ ‘ऐ’ वर्ण क्या कहलाते है।
उत्तर – कंठ-तालव्य
प्रश्न – (20) ‘क’, ‘ग’, ‘ज’, ‘फ’ ध्वनियॉ किसकी है।
उत्तर – अरबी-फारसी
प्रेमचंद से संबंधित कृतियां -
1. प्रेमचंद घर में - शिवरानी देवी
2. कलम का मजदूर - मदन गोपाल ( अंग्रेजी में)
3. कलम का सिपाही - अमृत राय
4. प्रेमचंद: सामंतों के मुंशी - धर्मवीर
5. प्रेमचंद: साहित्यिक विवेचना - नंददुलारे वाजपेयी
6. प्रेमचंद: एक विवेचना - इन्द्रनाथ मदान
7. प्रेमचंद: जीवन और कृतित्व - हंसराज रहबर
8. प्रेमचंद: चिंतन और कला - इंद्रनाथ मदान
9. प्रेमचंद: विश्व कोश - कमलकिशोर गोयनका
10. प्रेमचंद और उनका साहित्य - मन्मथ नाथ गुप्त
11. प्रेमचंद और गांधीवाद - रामदीन गुप्त
12. प्रेमचंद अध्ययन की नई दिशांए - क.कि.गोयनका
13. प्रेमचंद के उपन्यसों का शिल्पविधान -
क.कि.गोयनका
14. प्रेमचंद की कहानियों का कालक्रमानुसार अध्ययन
- क.कि. गोयनका
15. प्रेमचंद की उपन्यास यात्रा: नव मुल्यांकन - शैलेश
जेदी
16. प्रेमचंद और उनका युग - रामविलास शर्मा
हिन्दी व्याकरण क्विज
हिंदी महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्र-उत्तर
1. इनमें से किस शब्द में ’ईन’ प्रत्यय नहीं है ?
(अ) नमकीन (ब) रंगीन
(स) गमगीन✅ (द) शौकीन
2. किस शब्द में ’ल’ प्रत्यय नहीं है ?
(अ) मंजुल (ब) अतल ✅
(स) मांसल (द) श्यामल
3. किस शब्द में ’गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) स्नानागार✅ (ब) यादगार
(स) मददगार (द) रोजगार
4. निम्नलिखित में तत्सम शब्द नहीं है-
(अ) दुर्बल (ब) आदर
(स) त्योहार✅ (द) बिंदु
5. किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम है ?
(अ) विवाह, कहानी, नाच
(ब) धैर्य, परख, प्रगट
(स) आग, पत्र, दही
(द) दंड, शिर, शाक ✅
6. इनमें से किस शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है ?
(अ) बेकार (ब) बेलदार✅
(स) बेखबर (द) बेगुनाह
7. किस विकल्प में तत्सम और तद्भव दोनों प्रकार के शब्द समाहित है ?
(अ) आंक, काक, आम✅
(ब) आँवला, अमावस, कबूतर
(स) आसरा, पकवान, दही
(द) गाँव, बाघ, बिच्छू
8. निम्नलिखित में देशज शब्द है:
(अ) ओखली (ब) टोटका
(स) टेंटुवा✅ (द) किवाड़
9. किस वाक्य में विदेशी मूल के शब्द नहीं है ?
(अ) इस प्रश्न का उत्तर मुझे मालूम है।
(ब) उसने मुझे आवाज दी।
(स) कार-बस की टक्कर में अनेक लोग घायल हो गए।
(द) वह सदैव सच बोलता है। ✅
10. किस विकल्प में कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है ?
(अ) दोस्त, खुशी (ब) अकेला, साहस ✅
(स) देहात, आसान (द) चेहरा, मौसम
11. किस विकल्प के सभी शब्द ’तद्भव’ है ?
(अ) सहज, संजोग, समंदर
(ब) गात, गाहक, गणपति
(स) चाँद, झरना, झुण्ड
(द) छकड़ा, काजल, खेत ✅
12. इनमें विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:
(अ) प्राथमिकता (ब) सुन्दरता
(स) समता (द) ममता✅
13. इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:
(अ) पढ़ाई (ब) दौड़
(स) उतराई (द) खटाई✅
14. गुणवाचक विशेषण से संबंधित वाक्य कौन सा है ?
(अ) बालक पहली कक्षा में पढ़ता है।
(ब) यह पुस्तक मेरी है।
(स) हमें कपटी व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।✅
(द) समारोह में अनेक लोग उपस्थित थे।
15. किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है ?
(अ) वह अभी तक सो रहा है।
(ब) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
(स) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
(द) वह पतंग उड़ा रहा है। ✅
16. किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित है ?
(अ) भूल, हँसी✅ (ब) शिक्षा, अच्छाई
(स) मिठास, चुनाव (द) पूजा, जवानी
17. क्रिया-विशेषण रहित वाक्य है-
(अ) मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो।
(ब) वह अपनी कक्षा का सबसे होशियार विद्यार्थी है।✅
(स) सुबह से वर्षा लगातार हो रही है।
(द) वे अचानक चले गए।
18. किस वाक्य में संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है ?
(अ) अपराधी ने पुलिस के सामने झूठ बोला।✅
(ब) वह बहुत देर से ज्यों का त्यों खड़ा है।
(स) मेरा गाँव पास में ही है।
(द) मैं वहाँ कदापि नहीं जाऊँगा।
19. विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(अ) इनमें वचन के अनुसार विकार होता है।
(ब) ये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते है।
(स) ये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक है।
(द) ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते है।✅
20. किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) वह कल ही चला जाएगा।
(ब) मैं भी उसके साथ जाऊँगा।
(स) मुझे एक गिलास दूध चाहिए।✅
(द) वह तो आज जाएगा।
अनेक शब्द के लिए एक शब्द
1- जो कभी बूढ़ा न हो – अजर
2- जिसकी कभी मृत्यु न हो- अमर
3- जो दिखाई न दे – अदृश्य
4- जिसे जाना न जा सके- अज्ञेय
5- जो दिया न जा सके – अदेय
6- जो पिया न जा सके- अपेय
7- जो खाया न जा सके- अखाद्य
8- जिसे छूना वर्जित हो – अस्पृश्य
9- जिसे पहले पढ़ा न हो – अपठित
10- जिसे टाला न जा सके- अवश्यम्भावी
11- जिसके बारे में कुछ पता न हो- अज्ञात
12- जिसे जीता न जा सके- अजेय
13- जिसे हराया न जा सके- अपराजेय
14- जिसका उल्लंघन न किया जा सके- अनुलंघनीय
15- पीछे चलने वाला – अनुगामी
16- साथ चलने वाला – सहचर
17- मन की बात जानने वाला- अंतर्यामी
18- सब कुछ देख लेने वाला- सर्वदृष्टा
19- सब कुछ जानने वाला- सर्वज्ञानी, सर्वज्ञ
20- अपने आप में मग्न रहने वाला- अंतर्मुखी
21- सबसे घुल मिल जाने वाला- बहिर्मुखी
22- कुछ न जानने वाला- अज्ञानी
23- रात्रि में घूमने वाला – रात्रिचर, निशाचर
24- प्रतिदिन होने वाला- दैनिक, रोजाना
25- सप्ताह में एक बार होने वाला- साप्ताहिक
26- पंद्रह दिन में एक बार होने वाला- पाक्षिक
27- माह में एक बार होने वाला- मासिक
28- तीन महीने में एक बार होने वाला-त्रैमासिक
29- छः महीने में एक बार होने वाला-अर्द्धवार्षिक, छमाही
30- साल में एक बार होने वाला – वार्षिक, सालाना
0 Comments